Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

शहीद जवानों के बच्चों को परीक्षा के मापदंडों में छूट देने की तैयारी

नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सशस्त्र बल के शहीद जवानों के बच्चों को परीक्षा के मापदंडों में छूट देने की तैयारी कर ली है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद सीबीएसई ने 2019 में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के शहीदों के बच्चों को परीक्षा मापदंडों में छूट देने का फैसला किया था।  

भारद्वाज ने कहा कि 2020 में कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र अगर अपने शहर में परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं तो उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर वे परीक्षा केंद्र किसी अन्य शहर में चाहते हैं तो यह भी मान्य होगा। इसके अलावा 2020 की परीक्षा में बैठ रहे किसी छात्र ने अगर प्रैक्टिकल परीक्षा मिस कर दी है तो वो अपनी सुविधा के अनुसार अप्रैल 2020 तक प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं। भारद्वाज ने बताया कि अभ्यर्थियों को ये सुविधाएं लेने के लिए पहले अपने स्कूल में एप्लिकेशन देने होगा। जिसे बाद में संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी और 30 मार्च को संपन्न होंगी। जबकि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च के बीच होंगी।

Related posts

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की मौजूदगी में एंबुलेंस से डुमना विमानतल पहुंचे हेड कांस्टेबल श्री राय

News Team

शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Nishant

इंदौर : 7 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दण्डित किया है।

Nishant