Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
Uncategorized

नीमच कृषि उपज मंडी,2 दिन के अवकाश के बाद नीमच कृषि मंडी में उमड़े किसान, चारो तरफ हुआ चक्का जाम

नीमच। शहर में वाल्मीकि जयंती और ईद मिलादुन्न अबी के त्योहारों को लोगो ने धूमधाम से मनाया चारो तरफ चहल पहल थी इसी के चलते नीमच कृषि मंडी में 2 दिन का अवकाश था। आज गुरुवार को कृषि उपज मंडी 2 दिन के बाद चालू हुई है | जिसके बाद सभी किसान अपना-अपना अनाज लेकर धान मंडी पहुंचे है जिसकी वजह से मंडी में चारो तरफ जाम लग चूका है। साथ ही मंडी में सोयाबीन, मूंगफली, और लस्सन की बंपर आवक है। दीपावली के पर्व को देखते हुए मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी नीमच जहां सारी उपज की नीलामी होती है और नीमच राजस्थान से सीमा से लगा हुआ है जिसको देखते हुए नीमच जिला राजस्थान के सभी किसान इस मंडी में अपनी उपज को लेकर आते हैं और उपज का सही भाव नीमच कृषि उपज मंडी में मिलता है इसी को देखते हुए कृषि उपज मंडी नीमच में भारी आवक से चक्का चक्का जाम लोगों को आने जाने के लिए भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा जिसको देखते हुए टेंपो चालक ने लगाया आरोप की ना तो कोई पुलिस व्यवस्था है ना मंडी के कर्मचारी मौके पर मौजूद है इससे व्यवस्था बिगड़ रही है और चक्का जाम लग गया निकलने की कोई जगह नहीं बची जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

Related posts

नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है इनकी उपासना, पढ़ें सभी सिद्धियों को देने वाली देवी की कथा

News Team

जिला जेल दतिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

News Team

सीबीएन की नीमच में पोस्ता व्यापारियों के यंहा रेड, माल जब्त

News Team