Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
खेल

IPL पर कोरोना का कहर, KKR के दो खिलाड़ी पॉजिटिव, RCB ने आज का मैच खेलने से किया इन्कार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला मैच स्थगित हो सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 क्राइसिस के कारण इस मुकाबले को स्थगित किया जा सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। टीम के बाकी सदस्य की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में आज का मैच स्थगित किया गया है। साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि सभी खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। केकेआर के तीन खिलाड़ियों की तबीयत खराब है। सभी खिलाड़ी एक हफ्ते के लिए आइसोलेट किए गए हैं। अब मुकाबला री-शेड्यूल होगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है ये मैच

गौरतलब है कि ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच स्थगित होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन पूरी संभावना है कि आज होने वाले मैच को रद्द कर दिया जाएगा। वहीं क्रिकेट न्यूज वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक इस मैच को रिशेड्यूल कर दिया गया है।

अभी तक आईपीएल मैचों में नहीं आई थी बाधा

गौरतलब है कि आईपीएल के सभी मैच का आयोजन बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में हो रहा है। अभी तक आईपीएल के 29 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी मैच के आयोजन में किसी तरह की बाधा नहीं आई थी। गौरतलब है कि RCB 7 मैच खेल चुका है और 5 जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं KKR की बात करें तो 7 मैचों में उसके खाते में महज 2 जीत हैं और यह टीम प्वॉइंट टेबल में 7वें पायदान पर है।

Related posts

कोहली ने सबसे तेज एक दिवसीय 12 हजार रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

News Team

टीम इंडिया ने 330 रन का टारगेट दिया LIVE:100 रन के अंदर इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाए, स्टोक्स के बाद कप्तान बटलर भी आउट, शार्दूल ने विकेट लिया

News Team

चौथा टेस्ट LIVE:इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, रूट के बाद बेयरस्टो पवेलियन लौटे; दोनों विकेट सिराज ने लिए

News Team