Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन ( भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया के निर्देशन एवं एस.डी. ओ. पी. स्लीमनाबाद श्रीमती मोनिका तिवारी जी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा गत रात्रि में उमरिया जिले के तीन गांजा तस्करों को रंगे हाथ चार किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
नवागत थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर द्वारा एकत्र की गई सूचना के आधार पर थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम सगोना मोड़ के पास एक नई बिना नंबर की नीले रंग की पल्सर मोटर से प्लास्टिक के बैग में रख कर ले जा रहे दो किलो मादक पदार्थ गांजा को पुलिस द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया। मोटरसाइकिल चालक अनुराग सोनी पिता संजय सोनी उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोडिया थाना चँदिआ जिला उमरिया को पीछे बैठे एक नाबालिग बालक के कब्जे से दो किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹20000 के साथ जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम पिडरई मोड पर रोहनी साहू पिता बराती लाल साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम कोड़िआ थाना चंदिया जिला उमरिया से एक थैले में ले जा रहे दो किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹20000 का जप्त किया जाकर धारा 8 / 20 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 में गिरफ्तार किया गया। टी.आई. ढीमरखेड़ा अरविंद जैन के साथ उक्त गांजा तस्करों की धरपकड़ में उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, सहायक उपनिरीक्षक जयचंद उईके , आरक्षक पंकज सिंह 608, आरक्षक मंजय यादव 352 के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

बडा दुख और शर्म आती है

News Team

सरपंच का फार्म डालने गए युवक के साथ मारपीट एवं फार्म को दबंगों ने जला डाला

News Team

दृष्टिबाधित दिव्यांग शिवा के माता-पिता की काउंसलिंग कर कलेक्टर ने पढ़ाई के लिए शिवा को बाहर भेजने किया राजी

News Team