Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंगशिक्षा

LIVE BSEB Bihar Board 12th Result 2021 DECLARED: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 77.97%, कॉमर्स में 91.48% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 शुक्रवार दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया गया। कुल रिजस्ट 77.97 फीसदी रही है। साइंस में 76.48 फीसदी तो कॉमर्स में 94.48 फीसदी रहा। तीनों संकाय में लड़कियों ने टॉप किया है। आर्ट्स में मधु भारती, तो साइंस में सुनंदा कुमार और कॉमर्स में सोनाली कुमार ने टॉप किया। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में हुई। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तत्काल बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट कर दिया गया। इसके साथ ही बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में सम्मिलित हुए 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया। परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने नतीजे और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इस वर्ष बीएसईबी कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 13,50,233 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6,46,540 उम्मीदवार लड़कियों और 7,03,693 लड़के हैं। बोर्ड ने 13 मार्च, 2021 को बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षाओं के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की थी। पिछले साल रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया गया था। जहां साइंस स्ट्रीम से नेहा कुमारी ने 95.2 अंक लाकर टॉप किया था। कॉमर्स सब्जेक्ट में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। जबकि आर्ट से साक्षी कुमार पहले स्थान पर रही थीं।

Related posts

बताया जा रहा है कि छत्ती पुरा थाना में अंडर हुए

News Team

नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल को आज सुबह सहज हॉस्पिटल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है बधाई।

News Team

पश्चिम बंगाल में ममता की खसकती जमीन से बौखला रही ममता ..!

News Team