Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
खेल

विलियम्सन हैदराबाद के नए कप्तान बने:6 में से 5 मैच हारने के बाद फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर को कप्तानी से हटाया, पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है टीम

इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में अब तक बेहद कमजोर प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कप्तान बदलने का फैसला किया है। 2016 में टीम को चैम्पियन बना चुके ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर की जगह न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बना दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने साथ ही यह भी बताया है कि रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जाएगा।

सबसे नीचे है हैदराबाद की टीम
IPL के इस सीजन में हैदराबाद ने अब तक बेहद कमजोर खेल दिखाया है। टीम को 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वह आठवें स्थान पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करारी हार के बाद वॉर्नर ने टीम के कमजोर प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी ली थी। इसके एक दिन बाद ही फ्रेंचाइजी ने कप्तान बदलने का फैसला कर लिया है।

वॉर्नर ने सिलेक्टर्स की आलोचना भी की थी
इससे पहले वॉर्नर ने शुरुआती कुछ मैचों के बाद मनीष पांडे को प्लेइंग-11 से हटाए जाने की आलोचना भी की थी। वॉर्नर ने कहा था कि पांडे को बाहर करना चयनकर्ताओं का एक कड़ा फैसला था।

Related posts

IPL 2021 इस तारीख से UAE में होगा शुरू! फाइनल की डेट भी आई सामने

News Team

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

Concussion substitute क्या है, प्लेइंग 11 में न होते हुए भी युजवेंद्र चहल ने डाले पूरे ओवर
Dec 04, 2020

News Team