Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

तीन दिन से दूषित पानी पीने को मजबूर शहरवासी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

दतिया।शहर के कई मोहल्ले में इन दिनों दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे लोगों को पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका का मूकदर्शक बना है। जिससे लोगों में आक्रोश है। शहर के वार्ड नंबर 14 सहित विभिन्न वार्डों में तीन दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सूचना के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूषित पानी व भोजन के प्रयोग से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। शहर विभिन्न क्षेत्रों के कई मुहल्लों में दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है। शहर के मोहल्ले में बीते तीन दिनों से गंदे व दुर्गंध युक्त पेयजल की सप्लाई की जा रही है। वार्ड के लोगों के अनुसार सप्लाई वाले पानी का रंग पीला है। वहीं बाल्टी में पानी भर कर रखने से कुछ ही देर बाद उसमें गंदगी बैठ जा रही है। पानी से दुर्गंध आती है, जिसके चलते उसे पीना संभव नहीं है। गंदा पानी सप्लाई वाले क्षेत्र के लोग पीने के पानी की अन्य जगहों से व्यवस्था करने को विवश हैं।तीन दिन से गंदा पानी आ रहा है, जिसके चलते पीने के लिए डिब्बा वाला पानी लेना पड़ रहा है। घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। पानी से दुर्गंध उठ रहा है तो वहीं सप्लाई वाला पानी पीला पन लिए हुए है। पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। वार्ड नंबर 14 सहित विभिन्न वार्डों में नपा प्रशासन जनता को मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं मुहैया करा पा रहा है। अब पीने के लिए दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। शुद्ध पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था करने में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे है।

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

बिन पानी सब सून,साहब नगर के नलों में आ रहा है गंदा बदबूदार पानी,नागरिकों ने कहा नगरपालिका कराये फिल्टर,

News Team

झुकेही पंचायत के सरपंच व सचिव की खुली पोल

News Team