Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

जब एक दिग्गज ने छुए दूसरे दिग्गज के पैर तो दुनिया कह उठी वाह

मुंबई बिजनेस टायकून रतन टाटा को कौन नहीं जानता। पिछले दिनों इस दिग्गज कारोबारी ने अपने यंग एज की एक तस्वीर साझा की थी। इंटरनेट यूजर्स यंग रतन टाटा को देखते ही दीवाने हो गए और मिनटों में इंटरनेट पर यह तस्वीर वायरल हो गई। अब रतन टाटा और कारोबार जगत के एक और दिग्गज नारायण मूर्ति की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने दिल को छू लिया है।

दरअसल, मंगलवार को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड समारोह टाईकॉनमें रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपने वैल्यूज के लिए मशहूर इंफोसिस के कोफाउंडर नारायण मूर्ति ने यह अवॉर्ड रतन टाटा को दिया। अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर पहुंचे 73 वर्षीय नारायणमूर्ति ने 82 साल के रतन टाटा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

 आपको बता दें कि बीते गुरुवार को रतन टाटा ने अपनी यंग एज की फोटो  शेयर करते हुए लिखा था कि मैं इस तस्वीर को कल (बुधवार को) ही पोस्ट करना चाहता था, लेकिन मुझे बताया गया कि थ्रोबैक गुरुवार (#ThrowbackThursday) को किया जाता है इसीलिए मैं अपनी थ्रोबैक कर रहा हूं, इस फोटो से ये फोटो मेरे खुशीखुशी भारत वापसी से ठीक पहले लॉस एंजेलेस में खींची गई थी‘ 

Related posts

राजस्‍व प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण के लिए राजस्व महाभियान कल से

News Team

बीच सडक पर बन रहा था जश्न, अचार संहिता का उड रहा था मखोल

News Team

थाना पोरसा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

News Team