Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी जिले में तीसरा FLN मेला: उत्साह, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता का अद्भुत संगम

कटनी जिले में FLN मेला पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों, शिक्षकों, और अभिभावकों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि समुदाय और पंचायत स्तर पर भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कुछ स्कूलों में छात्रों ने गीत गाए, तो कुछ ने मेले जैसा माहौल बनाया जिसमें चाट-फुल्की के स्टॉल लगाए गए। मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए भी यह आयोजन एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ। इस मेले में सरपंचों और अन्य समुदाय के सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे और भी सफल बनाया।*जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्री पी.पी. पाल, निपुण प्रोफेशनल सुश्री शैलजा तिवारी, APC श्री आर.बी. अग्निहोत्री और CAC राजेश चौबे ने शेर सिंह पुरवार स्कूल का दौरा किया। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुश्री धनश्री जैन और CAC श्री मनीष दीक्षित एवं श्री अजय चक्रवर्ती ने DEO, निपुण प्रोफेशनल और APC के साथ EPES देवरा खुर्द स्कूल का दौरा किया।EPES देवरा खुर्द में FLN मेले का दौरा करने के बाद, अधिकारियों ने छात्रों और माताओं को प्रोत्साहित किया और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित फूड मेले में खरीदारी भी की। इस भागीदारी ने न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी सराहा। FLN मेले ने शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Related posts

*बिग ब्रेकिंग*

News Team

लगातार जारी रहा शंख घंटा बजाना 

News Team

शिक्षा परिसरों के आसपास नशा करने वाले व्यक्तियों की होगी सघन जांच

News Team