प्रदेश कार्य समिति सदस्य के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन




समिति ने दोहराया जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन
सिहोरा – सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर लगातार प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने आज अपना चौथाप्रदर्शन भी जारी रखा। आंदोलन समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर के बस स्टैंडसिहोरा स्थित आवास के बाहर घंटो तक शंख घंटा बजाकर सिहोरा जिला मामले में उनकी चुप्पी पर कड़ा प्रहारकिया ।समिति ने प्रश्न उठाया कि सिहोरा से राजनैतिक और आर्थिक पहचान प्राप्त करने के बाद भी सिहोरा जिलामुद्दे पर वे मौन क्यों है?
विधायक के नेतृत्व में प्रयास जारी –
प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर ने कहा कि सिहोरा विधायक संतोषबरकड़े के नेतृत्व में सिहोरा को जिला बनाने की प्रक्रिया हेतु संपूर्ण सिहोरा भाजपा प्रयासरत है।हमारा प्रयास है किसिहोरा जिला का प्रस्ताव जबलपुर कलेक्टर से पुनर्गठन आयोग एवं सरकार को भेजा जाए।
संतुष्ट नहीं हुए प्रदर्शनकारी –
प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर द्वारा दिए गए आश्वासन से समिति के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए ।उन्होंने कहाकि चुनाव जीतने के बाद से लगातार डेढ़ वर्षो से इस तरह के आश्वासन भाजपा के पदाधिकारियोँ और विधायकद्वारा दिए जा रहे है परंतु आज दिनांक तक कोई भी आश्वासन पूर्ण नहीं किया गया। इसलिए वे अपने प्रदर्शन परकायम है।समिति ने कहा कि 6 जून को सिहोरा में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
प्रदर्शन के दौरान समिति के नागेंद्र कुररिया, अनिल जैन, विकास दुबे ,संतोष पांडे, रामजी शुक्ला ,प्रदीप दुबे,रामजी शुक्ला,संजय पाठक,संतोष तिवारी, कुक्कू गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास,रामनरेश चौबे, मोहन सोंधिया, शरदसेठ,नत्थू पटेल निसार अंसारी गौरी राजे सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट


