Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री यादव के प्रयास हुए फलीफूत*

महाराष्ट्र में फंसे श्रमिकों की हो रही सुरक्षित वापसी**श्रमिकों के कल शाम तक कटनी पहुंचनें की संभावना*कटनी – महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के अंतर्गत अलेश्वर गांव में काम के सिलसिले मे गए कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लगभग 20 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के प्रयास रंग लाए, जिसकी बदौलत श्रमिकों की सकुशल घर वापसी होने जा रही है। ढीमरखेड़ा के ग्राम जिर्री एवं अन्य ग्रामों तक यह खबर पहुचने के बाद श्रमिकों के परिजनों में खुशी का माहौल है, और वे महाराष्ट्र के धाराशिव जिले गए अपनें परिजनों से मिलनें व्यग्र और आतुर है। श्रम पदाधिकारी के बी मिश्रा ने बताया की सभी श्रमिक संभवतः आज रात महाराष्ट्र के अहमदनगर स्टेशन से कटनी जिले के लिए ट्रेन में बैठेंगे। इस ट्रेन की यहां कटनी रेल्वे स्टेशन में गुरूवार शाम तक पहुंचनें की संभावना है। बताते चलें की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम जिर्री एवं अन्य ग्रामो के श्रमिक गन्ना कटाई हेतु महाराष्ट्र लें गये थे। इन श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव को मिलते ही उन्होंने तत्काल महाराष्ट्र के धाराशिव जिला प्रशासन से संपर्क के साथ -साथ पत्राचार भी किया। कलेक्टर ने इन श्रमिकों के सुरक्षित वापसी कार्य का दायित्व जिला श्रम पदाधिकारी श्री मिश्रा को सौंपा। इसके बाद कलेक्टर श्री यादव के प्रयास फलीभूत हुए और जिर्री सहित अन्य गांव के वहां अलेश्वर गांव में मुसीबतजदा सभी श्रमिकों की सकुशल घर वापसी होने जा रही है। श्री मिश्रा ने बताया की वर्तमान में कोहरा और मौसम की वजह से अगर ट्रेन के समय में परिवर्तन नहीं हुआ तो श्रमिकों की गुरूवार शाम तक कटनी पहुंचने की संभावना है। लेकिन यदि ट्रेन कोहरे और मौसम की वजह से विलंब से चलती है तो फिर श्रमिक रात तक ही कटनी पहुंच पाएगें।

Related posts

समाजसेवियों द्वारा समाज में तीव्रता से बढ़ रहे नशे के खिलाफ जन जागरण का किया आवाहन

News Team

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री यादव सुन रहे समस्याएं

News Team

अवैध रूप से रेत और गिट्टी का व्यापार करने वालों पर कलेक्टर महोदय ने कसा शिकंजा की कार्यवाही

News Team