Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के सिलसिले मे फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

कटनी (24 जनवरी ) –  गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रस्तुत की जाने वाली परेड की अंतिम रिहर्सल शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में संपन्न हुई। इस दौरान हर्ष फायरिंग, परेड, सलामी, राष्ट्रपति जी की जयकार, परेड कमांडर की अगुवाई मे मार्च पास्ट तथा प्लाटून कमांड़र से परिचय प्राप्त करने की अंतिम रिहर्सल की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा आगंतुको की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए।  
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान ,  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, एस.डी.एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह,  कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह, तसीलदार बी के मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे

Related posts

10 दिन पहले कांग्रेस नेता ने चेताया था पर नगर निगम नहीं चेती

News Team

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने भेजा मुख्यमंत्री को चुनौती भरा ज्ञापन

News Team

गेहूं से लोड ट्रक ने मकान को किया छतिग्रस्त

News Team