Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री यादव कर रहे जनसुनवाई*

*ब्रेकिंग* 

*कलेक्टर श्री यादव कर रहे जनसुनवाई*

*लोगों की समस्याएं सुन कर,दे रहे निराकरण के निर्देश*

कटनी। कलेक्टर श्री  दिलीप कुमार यादव  आज मंगलवार को यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचे लोगों की जनसुनवाई कर रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज से अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की आस और उम्मीद में यहां कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले व्यक्ति की दिक्कत और परेशानी को अधिकारी धैर्य से सुनें।

कलेक्टर श्री  यादव ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि शिकायत और समस्या सुनते समय अधिकारी की कार्यशैली में मानवीयता व संवेदना का प्रकटीकरण होना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्याओं को पूरे धैर्य से सुनें, यथा उचित और नियमानुसार उसका निराकरण करायें। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी लोकसेवक हैं,इस नाते से लोगों का दु:ख -दर्द जानना और उनका निराकरण करना दायित्व है। 

 कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियो को निर्देशित कर रखा है कि, वे जन-आकांक्षाओं और जनहित की पूर्ति के नजरिए से जनता के प्रति जबावदेह बनें।

कलेक्टर श्री यादव स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस मौके पर  जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत अपर कलेक्टर साधना परस्ते , डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह  , जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय जिला अधिकारी मौजूद हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री प्रसाद ने पचपेढ़ी के रोजगार सहायक की सेवा किया समाप्त

News Team

खरीदी केंद्र सिहुड़ी में व्यापारियों का राज व्यापारियों से चल रही खरीदी, किसान रही नदारत

News Team

स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए बाजार एवं बस स्टैंड पहुंचीं बहोरीबंद एसडीएम संघमित्रा गौतम

News Team