Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने पचपेढ़ी के रोजगार सहायक की सेवा किया समाप्त

कटनी (14 मार्च) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के ग्राम रोजगार सहायक कमलेश मेहरा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने ग्राम रोजगार सहायक श्री मेहरा की सेवा समाप्त करने का आदेश लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना जबलपुर द्वारा न्यायालय में श्री मेहरा के विरूद्ध चालान प्रस्तुत हो जाने की वजह से जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। ग्राम रोजगार सहायक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 87/2021 धारा 7 (क), 12, 13(1) बी, 13(2) और पी.सी.एक्ट 1988 के तहत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त द्वारा चालान पेश किया गया है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता

Related posts

कटनी जिले के लिए झुकेही रैक प्वाइंट पर डीएपी और अमोनियम फास्फेट सल्फेट की खेप पहुंची*

News Team

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटनी जिले के 2 लाख 46 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किया 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

News Team

कटनी में हुआ पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन

News Team