Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

ग्राम पंचायतों मे शुरू हुई जनसुनवाई ,ग्रामीणों मंे दिखा भारी उत्साह

*कलेक्टर की अभिनव पहल*

*ग्राम पंचायतों मे शुरू हुई जनसुनवाई ,ग्रामीणों मंे दिखा भारी उत्साह*

कटनी (15 अक्टूबर) –   कटनी जिले नें मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन कर प्रदेश में इतिहास रच दिया। ग्राम पंचायत मे जनसुनवाई शुरू होंने से अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय और विकासखंड व तहसील मुख्यालय नहीं आना पडेगा। बल्कि ग्राम पंचायत स्तर पर ही उनकी समस्या व शिकायतों की अब सुनवाई हो सकेगी। 

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर मंगलवार 15 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों मे जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई मे संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी की उपस्थिति रही। 

प्रदेश के इतिहास मे संभवतः यह पहली बार है, जब प्रदेश के किसी जिले की ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई शुरू की गई है। संवंदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन की सोच के साथ जिले में शुरू किये गए इस अभिनव नवाचार के प्रणेता एवं सूत्रधार कटनी कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में इसी दिन शाम 5 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत को गूगल शीट में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की जानकारी भरनी होगी। ग्राम पंचायत स्तर की जनसुनवाई को स्वच्छ, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन से जोड़ा गया है। यहा ंप्राप्त सभी आवेदन पत्रों को कंप्यूटर मे दर्ज कर जिस स्तर और जिस विभाग से निराकरण होना होगा उसे वहां भेजा जाएगा। विशेष बात यह है कि जिले मे आयोजित जनसुनवाई मे अब तक प्राप्त सभी आवेदनों की कलेक्टर श्री यादव स्वयं व्यक्तिगत तौर पर संवीक्षा और समीक्षा करते है। 

मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई के प्रति ग्रामीणों मे काफी उत्साह देखा गया। गांव मे मुनादी कर जनसुनवाई आयोजन की सूचना ग्रामीणों को पूर्व से दी गई थी। ग्रमा पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को अब जिला व तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लगने वाले वाहन किराया के साथ- साथ समय और श्रम की भी बचत होगी। जिससे इस समय का उपयोग वे अपनें खेती – किसानी, मेहनत – मजदूरी और अन्य रोजमर्रा के कार्यो के लिए कर सकेंगे।

Related posts

दृष्टिबाधित कृष्णा की आंखों की अब हैदराबाद के नेत्र चिकित्सक करेंगे जांच

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर गौण खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों पर की गई बड़ी कार्यवाही

News Team

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सुभाष ट्रांसपोर्ट के संचालक श्री सुभाष जैन एवं शुभम जैन के द्वारा कियागया इनाम वितरण 

News Team