Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए बाजार एवं बस स्टैंड पहुंचीं बहोरीबंद एसडीएम संघमित्रा गौतम

गंदगी फैली पाए जाने पर व्यापारियों पर लगाया जुर्माना
दुकानों के सामने डस्टबिन रखने दिए निर्देश,सख्त लहजे में कहा गंदगी न फैलाए
बहोरीबंद।स्वच्छता को लेकर आमजन मानस को जागरूक करने सरकार के द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।लेकिन ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता की लगातार अनदेखी की जा रही है।ग्रामीण अंचलों में भी स्वच्छता के मानक पर खरा उतरा जाए इसके लिए हकीकत जानने शनिवार की शाम बहोरीबंद एसडीएम संघमित्रा गौतम बहोरीबंद बाजार क्षेत्र व बस स्टैंड क्षेत्र के निरीक्षण करने पहुंची।
इस मौके पर जनपद पंचायत की सीईओ मीना कश्यप, बहोरीबंद थाना प्रभारी रेखा प्रजापति,ब्लॉक समन्वयक नवीन साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।इस दौरान एसडीएम ने स्वच्छता की अनदेखी पाए जाने पर ,गन्दगी फैली पाए जाने पर व्यापारियों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया।साथ ही एसडीएम ने व्यापारियों से सख्त लहजे में कहा कि गंदगी न फैलाये।सभी व्यापारी दुकानों के सामने डस्टबिन रखे।डस्टबिन में कूड़ा -कचरा डाले।
स्वच्छता रहेगी तो वातावरण साफ स्वच्छ रहेगा।बीमारियां उतपन्न नही होगी।
दुबारा जब निरीक्षण किया जाए तो बस स्टैंड क्षेत्र का वातावरण साफ स्वच्छ रहे।नही तो जुर्माना राशि बढ़ाई जाएगी।
एसडीएम ने ब्लॉक समन्वयक को भी निर्देशित किया कि भीड़ वाले क्षेत्रों का सतत निरीक्षण करे जहां भी स्वच्छता की अनदेखी की जाए जुर्माना अधिरोपित करें।
🖋️ कटनी बहोरीबंद से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

बहोरीबंद जनपद पंचायत में पदस्थ उप यंत्री सुशील साहू की दबंगई के सामने जनपद प्रशासन हुआ शिकस्त

News Team

कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

News Team

आशा कार्यकर्ता ने राज्य शिक्षा विभाग पर लगाया प्रश्नचिन्ह | कटनी |

News Team