Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
कटनी

नवपदस्थ कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया

कटनी  –  नवपदस्थ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गुरूवार को अपरान्ह में कटनी जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव इससे पूर्व  मंदसौर जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। 

कटनी जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने नवपदस्थ कलेक्टर  श्री यादव को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि राज्य शासन ने निवर्तमान कलेक्टर श्री प्रसाद की पदस्थापना मंत्रालय भोपाल  में उपसचिव के पद पर किया है। श्री प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी हैं।

कटनी जिले के 16 वें कलेक्टर के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर श्री यादव  का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने क्रमबद्ध भेंटकर स्वागत किया। नवपदस्थ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत,कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति लिटौरिया,डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं श्री विवेक गुप्ता एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री  सिंह कटनी में करेंगे ध्वजारोहण

News Team

आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत 

News Team

आशा कार्यकर्ता ने राज्य शिक्षा विभाग पर लगाया प्रश्नचिन्ह | कटनी |

News Team