


कटनी जिले की बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बचैया मैं सोमवार शाम 5:00 बजे बरगद के पेड़ मेंआकाशीय बिजली गिरी पेड के नीचे बहुत सारे जानवर बैठे हुए थे तेज तूफान और वर्षा के साथ बादलों में गर्जनाएवं बिजली की चमक आ रही थी बिजली गिरने से दर्जन से अधिक जानवर घायल हुए एवं आधा दर्जन जानवरोंकी मौत हो गई जानकारी लगते ही ग्राम पंचायत बचैया सरपंच राहुल कोरी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थलपर पहुंच गए एवं पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों को फोन कर घायल पशुओं के उपचार के लिए बुलायागया खबर लगते ही डॉक्टर पटेल मौके पर पहुंचे, एवं घायल जानवरों के इलाज में लग गए वही बहोरीबंद थानाप्रभारी सुरेंद्र शर्मा जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे गए ,एवं घायल जानवरों की सेवा में लग गए वही जानवरमालिकों को धैर्य बधाया।
ग्राम पंचायत सरपंच से मृत जानवरों के अंतिम संस्कार की उचित व्यवस्था करने को कहा।
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट


