Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
कटनी

कलेक्टर के निर्देश पर बाढ प्रभावित परिवारों को 50किलो ग्राम प्रति परिवार के मान से अनाज वितरण जारी

कटनी।प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद कर रहा है। ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांवों के प्रभावित परिवारों को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर प्रति परिवार 50 किलो ग्राम अनाज का वितरण जारी है।जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक रूप से अनुमानित 1561 परिवारों के लिए कुल 783 क्विंटल अनाज वितरण का का कार्य पिछले दो दिनों से जारी है। इसमें प्रति परिवार 30 किलो ग्राम चावल और 20 किलो ग्राम गेहूं दिया जा रहा है। तहसीलदार अजय मिश्रा ने बताया कि वे स्वयं क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को राशन वितरण सुनिश्चित करने की निगरानी कर रहे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि ग्राम घुघरी में समक्ष में अनाज वितरण कराया गया।वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी के मुताबिक अब तक देवरी मारवाड़ी, घुघरी, कछार गांव, पोड़ी खुर्द,ठिर्री, घाना और घुघरा गांवों में अधिकांश प्रभावित परिवारों को राशन अनाज प्रति परिवार 50 किलो ग्राम वितरित किया जा चुका है।

Related posts

एक पेड़ मां के नाम अभियान*

News Team

रीठी अध्ययन केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती व लाला लाजपतराय राय जी की पुण्यतिथि का हुआ आयोजन

News Team

नलकूप खनन से शासकीय संजय निकुंज ढीमरखेड़ा के पौधों की बुझेगी प्यास

News Team