Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
कटनी

मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला कटनी ने राजस्व महा अभियान में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयां एवं e डायरी लागू करने के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम अपर कलेक्टर जिला कटनी को सौपा ज्ञापन

राजस्व महा अभियान प्रशासन द्वारा चलाए जाते हैं। संपूर्ण महा अभियान में संपूर्ण कार्य करने वाला इकलौता पटवारी है। एक कर्मचारी की समीक्षा राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख प्रभारी , अधिकारी भू अभिलेख ,अनुविभागीय अधिकारी ,श्रीमान अपर कलेक्टर, श्रीमान कलेक्टर ,श्रीमान संभागीय आयुक्त ,आयुक्त भू अभिलेख, प्रमुख सचिव राजस्व सभी करते हैं। सबसे कम वेतन और सबसे कम संसाधन पटवारी के पास है। प्रदेश के सभी पटवारीयो की हार्दिक इच्छा है कि एक बार एक अभियान पटवारीयो के लिए भी चलाया जाए, जिससे उनको भी यह लगे कि हमारे लिए केवल घोषणाएं ही नहीं होती हैं, शासन प्रशासन कुछ करना भी चाहता है। गत अभियान को पूर्णतः सफल पटवारीयो ने ही बनाया था। अभियान के समय माननीय राजस्व मंत्री महोदय के द्वारा अभियान के शुरुआत में ही कहा था ,अभियान सफल करो आपकी सारी मांगे पूरी होगी, मांगे तो पूरी होनी तो दूर हड़ताल अवधि का वेतन भी आज दिनांक तक प्राप्त है ।जबकि पटवारीयो से संबंधित तत्समय का कोई भी कार्य शेष नहीं है ,श्रीमद् भागवत गीता में कहा गया है की मजदूर का पसीना सूखने से पहले उसकी मजदूरी दे देनी चाहिए। किंतु वर्तमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय जिनके आराध्य ही श्री कृष्ण है उनके मुख्यमंत्रित्व काल मे पटवारीयो को गत पांच महीनों से वेतन भत्तो के लाले पड़े हैं प्रदेश के किसी भी पटवारी को इन 05 महीना के संपूर्ण वेतन भत्ते प्राप्त नहीं है भूखे पेट रहकर भी आपके निर्देशानुसार प्रदेश के अन्नदाता के हित में प्रदेश के पटवारी इस अभियान को भी सफल बनाएंगे
साथ में अभियान में आने वाली समस्याएं एवं हमारी समस्याएं भी सुन ली जाएं जिससे पटवारी को प्रशासनिक अमले के द्वारा प्रताड़ित नहीं किया जाए।
राजस्व महा अभियान में आने वाली समस्याओं एवं पटवारीयो की अनेकों समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश जिला कटनी पटवारी संघ ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ।
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कटनी जिले की रीठी तहसील के बड़गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्य

News Team

कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

News Team

कलेक्टर ने देवरी टोला पहुंचकर एन.एस.एस छात्राओं और ग्रामीणों को दिलाई मतदान करने की शपथ

News Team