Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर ने देवरी टोला पहुंचकर एन.एस.एस छात्राओं और ग्रामीणों को दिलाई मतदान करने की शपथ

कटनी (16 मार्च ) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने शनिवार की देर शाम ग्राम पंचायत देवरी टोला में शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित शिविर में शामल हुए कलेक्टर ने यहां आपका मतदान – राष्ट्र का निर्माण स्लोगन में छात्राओं व ग्रामीणों के साथ मामबत्ती जलाया साथ ही उन्होने लोगो को मतदान हेतु प्रेरित करने मे एन.एस.एस के स्वयंसेवकों से व्यापक योगदान देने का आव्हान किया।
कलेक्टर ने यहां जिले भर के सभी 2800 एन.एस.एस के स्वयंसेवकों को लोकतंत्र में मतदाताओं की शत- प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कराने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रूक्मडी प्रताप सिंह को दिया और सभी को मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
मताधिकार के प्रयोग की शथप
कलेक्टर श्री प्रसाद ने देवरी टोला में आयोजित शिविर में छात्रों और ग्रामीणों को लोकसभा निर्वाचन मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात, कार्यक्रम अधकारी डॉ रूकमणी प्रताप सिंह, देवरी टोला के सरपंच, विवेक दुबे सहित स्थानीयजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

News Team

*बारिश का रेड अलर्ट……….. कटनी जिले में आज भी झमाझम बारिश के आसार*

News Team

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 10 सितंबर को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभाकक्ष में करेंगे जनसुनवाई

News Team