Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
कटनी

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत पांच घायल

कटनी जिले के बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पथराड़ी पिपरिया के कूड़ा धनिया हार में 

गुरुवार शाम लगभग 5 से 5:30 बजे आकाशी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य पांच घायल हो गये।

घटना उसे समय की जब सभी मजदूर पथराड़ी पिपरिया के कूड़ा धनिया हर के खेत में रोपा लग रहे थे।

➡️ प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 5 से 5:30 बजे आकाशी बिजली गिरने से नंदकुमार पिता रूपचंद गुप्ता उम्र 48 वर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेश पिता गणेश दहिया उम्र 35 वर्ष निवासी पथराड़ी पिपरिया ललित पिता राम गोपाल बर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी पथराडी पिपरिया रामकली पति आनंद जोगी उम्र 30 वर्ष निवासी पथराड़ी पिपरिया कुसुम बाई पति पदम कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी पथराड़ी पिपरिया सुमन बाई पति रमेश बसोर उम्र 44 वर्ष निवासी कूड़ा धनिया यह पांच घायल हो गए सभी घायलों को उपचार हेतु बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया 

➡️ वही बीएमओ जी से बातचीत के दौरान बताया की घायलों को अंदरूनी चोट हो सकती हैं इस दौरान इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है 

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

राज्यपाल के स्लीमनाबाद अल्प प्रवास पर कलेक्टर श्री यादव और एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

News Team

कलेक्टर ने किया कारण बताओं नोटिस जारी

News Team

➡️तीर्थ यात्रा पर जाने रोमांचित है, सावित्री बाई

News Team