Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

ग्राम खाम्हा की एनेमिक गर्भवती महिला को बचाने आगे आया प्रशासन

महिला बाल विकास की टीम, सी.एच.ओ.,सरपंच, ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ता, पटवारी की समझाइश के बाद स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में भर्ती कराने हुए राजी

  • उमरियापान में गर्भवती का इलाज शुरू कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा प्रसव के रेफरल मामलों की नियमित समीक्षा और निगरानी की वजह से संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन की सक्रियता और तत्परता से ढीमरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम खाम्हा की मानसिक रूप से अस्वस्थ 8 माह की गर्भवती महिला को समय पर उपचार मिल सका। जिला प्रशासन की टीम की सक्रियता की वजह से बहोरीबंद के चरगवॉ गांव से ढीमरखेड़ा के खाम्हा गांव पहुंची 8 माह की हाईरिस्क गर्भवती आदिवासी महिला जिसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। साथ ही उसके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसे परियोजना अधिकारी, आरती यादव, पटवारी, महेन्द्र थूल, सरपंच सुशील पाल और सी.एच.ओ. सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. कुसुम राजमर और आशा कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती के परिजनों को समझाईश देने के बाद वे उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराने सहमत हुए। डॉ. बी.के. प्रसाद ने बताया कि बुधवार की शाम 7 बजे गर्भवती को 108 एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराकर उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका उपचार भी शुरू हो गया है।

Related posts

सलैया पुलिस चौकी ओर पांईस मैन कि सजगता ने बुजुर्ग माँ कि बचाई जान

News Team

विकास यात्रा का स्वागत नहीं बल्कि करेंगे विरोध सरपंच

News Team

नलकूप खनन से शासकीय संजय निकुंज ढीमरखेड़ा के पौधों की बुझेगी प्यास

News Team