Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

नलकूप खनन से शासकीय संजय निकुंज ढीमरखेड़ा के पौधों की बुझेगी प्यास

कलेक्टर के प्रयास से हुआ नलकूप खनन*

➡️नर्सरी के पौधों की सिंचाई में अब नहीं होगी दिक्कत

कटनी। ढीमरखेड़ा की शासकीय संजय निकुंज नर्सरी के पौधों की सिंचाई के लिए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर यहां नलकूप खनन का कार्य हो गया है।

इस नर्सरी में काफी अरसे से पौधों की सिंचाई के लिए पानी की समस्या थी। करीब 12 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाली संजय निकुंज नर्सरी में आम, नींबू,अमरूद, आंवला , चीकू सहित कई अन्य प्रजातियों के फलदार और गुलाब सहित अन्य फूलों के बागवानी पौधे लगे हैं। साथ ही इस नर्सरी में रोपने के लिए हर साल विभिन्न प्रजातियों के करीब 25 हजार पौधे तैयार कर कृषकों, स्व-सहायता समूह और पंचायतों और जलग्रहण क्षेत्रों में रोपण हेतु प्रदान किए जाते हैं।

संजय निकुंज नर्सरी ढीमरखेड़ा के अधीक्षक राममिलन प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में पौधों की सिंचाई हेतु नर्सरी पूरी तरह से मोरी नदी पर निर्भर थी। यह मोरी नदी गर्मियों के महीनों में सूख जाती हैं ,जिससे पौधों की सिंचाई नहीं हो पाती थी और पौधे सूखने लगते थे। नर्सरी की इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रसाद ने विशेष रूचि लेकर यहां नलकूप खनन कराया है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भी निकल आया है। जिससे बारहों महीने पौधों की सिंचाई अच्छी तरह से हो सकेगी। साथ ही और अधिक प्रजातियों के पौधे भी यहां तैयार किए जा सकेंगे। स्थानीय ग्रामीण जनों ने कलेक्टर श्री प्रसाद की इस नेक पहल की सराहना की है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कलेक्टर श्री यादव पहुंचे गैतरा गांव

News Team

कटनी माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

News Team

ब्रेकिंग

News Team