Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

विकास यात्रा का स्वागत नहीं बल्कि करेंगे विरोध सरपंच

विकास यात्रा का क्रियान्वयन कैसे होगा ग्राम पंचायतों में सफल जबकि सरपंच संघ करेगें विरोध
मध्य प्रदेश जिला कटनी की जनपद पंचायत बहोरीबंद में मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने विकास को लेकर 5 फरवरी से विकास यात्रा गांव गांव निकालने जा रही है जिसके लिए प्रशासनिक अमला तैयारी करने में जुटा हुआ है लेकिन सवाल यह है की मध्य प्रदेश सरकार की विकास यात्रा का क्रियान्वयन सफल कैसे होगा क्योंकि जनपद पंचायत बहोरीबंद की 79 ग्राम पंचायत के सरपंच विकास यात्रा का स्वागत नहीं करेंगे बल्कि उस विकास यात्रा का विरोध करेंगे इसके लिए जनपद पंचायत बहोरीबंद में शनिवार को सरपंच फोरम की बैठक आयोजित की गई वही सरपंचों की उपस्थिति में सरपंच फोरम के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि सरपंचों की विभिन्न मांगे हैं जिन्हें पूर्ण करने लगातार मुख्यमंत्री जी से भेंट कर चर्चा की जाती रही है लेकिन मांगे पूर्ण ना होने से प्रांतीय आवाहन पर यह निर्णय लिया गया की बहोरीबंद जनपद क्षेत्र मैं भी सरपंच विकास यात्रा का विरोध करेंगे सरपंचों की जो भी मांगे हैं उनमें से प्रमुख मनरेगा कार्यों में एन एम एम एस हाजिरी की बाध्यता समाप्त करने वह मजदूरी भुगतान मनरेगा पूर्व अनुसार किया जावे और भी विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच करेंगे विकास यात्रा का विरोध इस दौरान सरपंच मनोज पटेल, अमन सिंह लोधी ,अमित साहू ,विजय शंकर शुक्ला, रामपाल यादव ,वीरेंद्र नायक, आकाश नायक, रामकृपाल हलद कार ,संदीप यादव, भागचंद राजपाल एवं समस्त सरपंच उपस्थित रहे
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कलेक्टर श्री प्रसाद ने संविदा उपयंत्री राजेश डोंगरे के विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रस्ताव मिशन संचालक को भेजा

News Team

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर ब्लैक बोर्ड में छात्रों को समझाया गणित

News Team

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत पांच घायल

News Team