Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

म.प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आज 21 मई को 8 केन्द्रों पर ,सेवा निवृत्त आईएएस

म.प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आज 21 मई को 8 केन्द्रों पर ,सेवा निवृत्त आईएएस पाठक संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त ,म.प्र. लोकसेवा आयोग द्वारा आज 21 मई 2023 को म.प्र. राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों मंे प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से अपरान्ह 4 बजे जिले में तक 8 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई है। जिले में बनाये गए 8 परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु सेवा निवृत्त आईएएस राजकुमार पाठक मोबाईल नम्बर 9425413561 को ग्वालियर संभाग का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक के साथ राजस्व निरीक्षक दतिया रामलखन श्रीवास्तव रहेंगे।lअपर कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि 21 मई को आयोजित लोकसेवा आयोग की परीक्षा में रावतपुरा सरकार कॉलेज झांसी रोड़ के लिए जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा के स्थान पर अब आदिम जाति कल्याण विभाग दतिया के जिला संयोजक विनय त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 केन्द्र के लिए जनपद पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिर्राज दुबे के स्थान पर प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य विभाग राजेश पाठक की ड्यूटी लगाई गई है।l

Related posts

माँ पीताम्बरा जयंती दतिया गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दतिया को जाने क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

News Team

जिगना थाना पुलिस को मिली सफलता, बकरी चोरी करने वाले आरोपी को जिगना पुलिस ने किया गिरफ्तार,

News Team

ब्रेकिंग न्यूज़

News Team