Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

रोट्रेक्ट क्लब दतिया द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नि:शुल्क पेयजल वितरण किया गया।

प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है:- प्रो0 किरण वाला ।

👉दतिया // रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3053 के डीआरआर.दीपेंद्र सिंह जादौन के निर्देशानुसार एवं रोटरी क्लब दतिया मिङटाउन के अध्यक्ष पंकज के निर्देशानुसार एवं रोट्रेक्ट क्लब दतिया के अध्यक्ष सत्येन्द्र दिसोरिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक: 20 मई 2023 को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नि:शुल्क पेयजल वितरण किया गया।उक्त नि:शुल्क पेयजल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो0किरण वाला द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रो0 किरण वाला द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।पानी सभी के लिए अमृत समान हैं,हमें निरंतर मानव सेवा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है,ऐसे पुनीत कार्य हम सबको मिलकर निरंतर करते रहना चाहिए क्योंकि इस भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए ठंडा शीतल जल पिलाना हमारे लिए गौरव की बात है।जल ही जीवन है इसी भाव के साथ हमें समाज सेवा के प्रति अपने आप को समर्पण करने की आवश्यकता है। रोट्रेक्ट क्लब दतिया अध्यक्ष सत्येन्द्र दिसोरिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब दतिया का उद्देश्य है कि हमें निरंतर प्रत्येक क्षेत्र में अपना बहु-मूल्य योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाना है,क्लब द्वारा प्यास अभियान के अंतर्गत दतिया रेलवे स्टेशन पर दिनांक 14 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार/रविवार को नि:शुल्क पेयजल वितरण यात्रियों को किया जाएगा,साथ ही यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन की स्वच्छता को देखते हुए पेयजल वितरण किया जाएगा।उपाध्यक्ष सुभाष दाँगी द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि* जल है तो कल* है हम निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं,दूर- दराज से आ रहे यात्रियों को ठंडा पानी पिला कर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हम देश के युवा हैं मैं अपने युवा साथियों से कहना चाहूंगा कि आओ मिलकर कदम से कदम बढ़ाए और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें llउक्त कार्यक्रम में प्रोफेशनल सर्विस सुनील कुमार सिंह,रामकुमार मांझी,भूपेंद्र कुशवाहा शिक्षक,सुशील कुशवाहा,अरविंद्र बंशकार,प्रीति वंशकार सहित रोट्रेक्ट क्लब दतिया के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

गृह मंत्री ने माँ पीताम्बरा जयंती पर निकाले जाने वाले रथ एवं शोभा यात्रा मार्ग का पैदल चलकर लिया तैयारियों का लिया जायजा

News Team

पत्नी कि हत्या करने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Team

दतिया में ठंड का कहर, बुधवार को भी ठंड का सितम जारी,हाईवे पर कोहरे के कारण वहान रेंगते हुए नजर आए।

News Team