Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

बहोरीबंद तहसीलदार को कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस

सरकारी पट्टे की भूमि के विक्रय का मामला

कटनी । शासकीय पट्टे की भूमि को अवैधानिक तरीके से विक्रय करने और नामांतरण से संबंधित एक प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर द्वारा तहसीलदार बहोरीबंद को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि दुलारे लल्लू पिता वैशाखू चौधरी निवासी ग्राम सिंदुरसी की सीएम हेल्पलाइन शिकायत की समीक्षा में न्यायालय कलेक्टर कटनी ने पाया था कि शासकीय पट्टे की अहस्तांतरित भूमि बिना कलेक्टर से अनुज्ञा प्राप्त किए विक्रय और नामांतरित किया जाना बहोरीबंद तहसीलदार पूर्वी तिवारी के संज्ञान में होने के बाद भी उक्त प्रकरण में तहसीलदार बहोरीबंद द्वारा अपने कर्तव्य का पालन सही तरह से न करते हुए इस प्रकरण में उचित कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर न्यायालय कलेक्टर कटनी ने तहसीलदार बहोरीबंद पूर्वी तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

➡️,कागजो मे चल रहा hiv व एड्स नियंत्रण का प्रोजेक्ट,

News Team

लोकतंत्र के महापर्व में नायब तहसीलदार ने अपने दायित्वों के निर्वहन की दी मिसाल: दादा जी के निधन के बाद भी मतदान सामग्री वितरण कार्य में पहुंचे

News Team

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर ब्लैक बोर्ड में छात्रों को समझाया गणित

News Team