Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं को उत्साहित करते हुए उन्हें विभिन्न खंडपीठों में चल रहे न्यायालीन बारिकियों कार्यों से कराया अवगत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर आदेशानुसार कटनी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग दोनों के संयुक्त तत्वावधान में जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय जिला प्रधान न्यायाधीश धरमिनदर सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी माननीय सचिव दिनेश नौटिया जी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी माननीय अनुज चंदसोरिया जी के निर्देशानुसार पी एल वी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर इंटर सिप कर रही छात्राओं को जिला न्यायालय के विभिन्न खंडपीठों में चल रहे आपसी मतभेदों एवं मध्यस्थता के माध्यम से होने वाले न्यायालीन कार्यों से होने वाले फायदों से उपस्थित सभी छात्राओं को अवगत कराया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु दूसरे लोगों को जागरूक अवश्य ही करें इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव माननीय दिनेश नौटिया जी द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु उन्हें नालसा सालसा और डालसा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें समाज व्यवस्था में जुड़कर बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया उक्त कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला पुस्तकालय प्रभारी अधिवक्ता संदीप नायक, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार बक्शी, सीनियर अधिवक्ता श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मीना सिंह बघेल सहित जूनियर अधिवक्ता सुश्री माही विश्वकर्मा, श्रीमती शिखा पांडे, एवं शासकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी राजनिवास पांडे, हृदयराज मेहरा, संदीप तिवारी, श्रीमती ललिता तिवारी श्रीमती महिमा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण दिवस पर विशेष रूप से बेटियों को सशक्त बनाने हेतु महत्त्वपूर्ण कानूनी बारीकियों से अवगत कराया गया,,।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

जिले में दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं द्वारा लोकतंत्र महापर्व मैं किया जा रहा बढ़ -चढ़कर मतदान

News Team

कलेक्टर के प्रयासों से दिव्यांग भारती का दिल्ली के प्रतिष्ठित दृष्टिबाधित स्कूल की 9वीं कक्षा में मिला प्रवेश

News Team

बहोरीबंद एस डी एम की वैवाहिक वर्षगांठ, आंगनबाड़ी बच्चों के बीच

News Team