Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

मझगवां में 4 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को कटनी एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही कर ग्राम मझगवां में सहकारिता विभाग को हस्तांतरित शासकीय भूमि खसरा नंबर 161 कुल रकवा 2.64 हेक्टेयर में से 0.64 हेक्टेयर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।इस अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 4 करोड़ रुपए है।अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार सारिका रावत, थाना प्रभारी कुठला, राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर कोरी, पटवारी धर्मेंद्र ताम्रकार,राजेश दुबे ,अजय पटेल, विवेक बहरे सोनम गुप्ता, राबिया बानो सहित पुलिस बल और कोटवार मौजूद रहे।21 लाख की हुई वसूलीकलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार बकाया भू-राजस्व वसूली की कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को अनुविभाग कटनी में 21 लाख रुपए की राशि की डायवर्सन वसूली की गई। वसूली का यह सिलसिला सतत जारी है। जिले के विजयराघवगढ़ अनुविभाग में भी गुरूवार को 67 हजार 470 रूपये की राजस्व वसूली की गई।🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

News Team

कलेक्टर श्री यादव ने सिहुडी पहुंच कर, ग्रामीणों की सुन रहे समस्याएं

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बचैया और कुंआ को राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने आयुक्त भू-अभिलेख को भेजा प्रस्ताव

News Team