Sunday, Apr 19, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

बहोरीबंद एस डी एम की वैवाहिक वर्षगांठ, आंगनबाड़ी बच्चों के बीच

बहोरीबंद एसडीएम श्रीमती संघमित्रा गौतम ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ ग्राम मुरवारी ,बहोरीबंद के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच मनाई. मध्यप्रदेश शासन की पहल पर प्रदेश की अनेक आंगनवाड़ी केंद्र अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लेकर उन्हें सजाया संवारा जा रहा है और उन्हें बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में बहोरीबंद एसडीएम श्रीमती संघमित्रा गौतम द्वारा ग्राम पंचायत अमगवां के ग्राम मुरवारी की आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया गया है .एसडीएम द्वारा इस आंगनवाड़ी केंद्र में पुट्टी पेंटिंग का कार्य कराकर बच्चों के लिए टेबल कुर्सियां और अन्य आवश्यक सामग्री केंद्र को भेंट की गई हैं अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन एसडीएम अपने पति श्री मनजीत सिंह के साथ मुरवारी केंद्र पहुंची और बच्चों को ड्रेस कपड़े, उपहार और केंद्र के लिए कारपेट प्रदान किया. उपहार और कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के विकास के लिए हर आवश्यक उपाय उनके द्वारा किए जाएंगे.
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल ,सेक्टर सुपरवाइजर रानी सिंह ठाकुर सुपरवाइजर सुनीता बेन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रानी गुप्ता, श्रीमती माधुरी गुप्ता,मीरा विश्वकर्मा, रोहित बिलौहा सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी और बच्चों के पालक माताएं भी उपस्थित थे लोगों ने एसडीएम की इस पहल की तारीफ की और कहा यदि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि गण इसी तरह के प्रयास करें तो बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को और अधिक समृद्ध और विकसित किया जा सकता है मुरुवारी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रानी गुप्ता द्वारा इस अवसर पर एसडीएम महोदया को स्मृति चिन्ह के रूप में सिंहासन आरोग्य राधा कृष्ण भेंट किए गए. और बच्चों तथा बालकों को मिठाई भी बांटी गई.
कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन परामर्श कर किया जाता था इलाज

News Team

कलेक्टर श्री यादव ने सिहुडी पहुंच कर, ग्रामीणों की सुन रहे समस्याएं

News Team

राष्ट्रहित में देह समर्पित करने से बेहतर सौभाग्य कुछ नहीं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

News Team