Friday, Apr 17, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को लिखा पत्र

कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को लिखा पत्र*

कटनी (28 फरवरी)- जिला कोषालय में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को पत्र लिखा है।

सूत्रों ने बताया है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने राज्य शासन को लिखे पत्र में जांच दल गठित कर जिला कोषालय अधिकारीसंजय बाबू भदौरिया की कार्य प्रणाली की जांच कराने का भी आग्रह किया है।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद पिछले कई दिनों से जिला कोषालय की कार्यप्रणाली पर पैनी नजर रखे हुए थे और हर गतिविधि की सघन निगरानी की जा रही थी।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त कोष एवं लेखा को पत्र लिखकर जिला कोषालय अधिकारी संजय बाबू भदौरिया की भूमिका स्पष्ट होने तक उन्हें जिला कोषालय अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर किसी अन्य अधिकारी की पदस्थापना करने एवं जिला कोषालय कटनी का निरीक्षण करने हेतु जांच दल गठित करने का आग्रह किया है।

  उल्लेखनीय है कि जिला कोषालय में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बडवारा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण एवं बीमा देयकों के 28 लाख 89 हजार 552 रुपए के दोबारा फर्जी भुगतान सहित उप संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय के सहायक ग्रेड- 3 आलोक चौरसिया की मिलीभगत से 8 लाख 80 हजार रुपए के फर्जी भुगतान का मामला सुर्खियों में रहा। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

 साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही कर दोनों मामलों में पुलिस थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है।

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कटनी जिले के लिए झुकेही रैक प्वाइंट पर डीएपी और अमोनियम फास्फेट सल्फेट की खेप पहुंची*

News Team

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम

News Team

नवपदस्थ कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया

News Team