Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनीटैक्स

भ्रष्टाचार मे लिप्त तीन कर्मियों की सेवायें समाप्त

नौकरी से हाथ धोकर भुगतना पड़ा खामियाजा

बख्शे नही जाएगें भ्रष्टाचारी – कलेक्टर श्री प्रसाद

कटनी( 19 मई ) – कटनी जिले में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जहां गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले कर्मियों को शाबाशी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त शासकीय कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की जाती है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख के बाद अब तक दो रोजगार सहायक सहित एक दैनिक वेतन भोगी श्रमिक को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।
भ्रष्टाचार करने की वजह से सेवा से बर्खास्त होने वालों में ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के रोजगार सहायक कमलेश कुमार मेहरा और बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम रोजगार सहायक अजय चक्रवर्ती शामिल हैं। इसी प्रकार आवास आवंटन हेतु रुपये लेने के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने नगर निगम कटनी के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक प्रियंक सिंह चौहान के विरुद्ध कार्यवाही करने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद दैनिक वेतन भोगी श्रमिक प्रियंक सिंह चौहान को भी तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं कि- गरीबों का कल्याण हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन मे भ्रष्टाचार, कार्य में विलंब और पैसे लेने की शिकायत मिलने पर दोषी कर्मचारी व अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत मे दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

Related posts

जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत तक हो रही जनसुनवाई

News Team

कलेक्‍टर श्री यादव ने ढ़ीमरखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में दिव्‍यांगों से किया वादा निभाया

News Team

दृष्टिबाधित कृष्णा की आंखों की अब हैदराबाद के नेत्र चिकित्सक करेंगे जांच

News Team