Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

आग्नेय शस्त्रों को थानों में जमा से छूट संबंधी आवेदनों का निराकरण72 घंटे के भीतर करेगी स्क्रीनिंग कमेटी

कटनी (13 मार्च ) – लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता के दौरान जो भी शस्त्र लाइसेंसधारी शस्त्र जमा से छूट प्राप्त करना चाहते है। उनकी अनुमतियां स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्रदान की जायेगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने बुधवार को इस संबंध में एक आदेश जारी कर जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय रायफल एसोसिएसन से जुडे खिलाडी, होमगार्ड, कामर्शियल बैंक, गोल्ड लोन कंपनी और व्यक्तियों द्वारा आदर्श आचरण संहिता के दौरान आग्नेय शस्त्रों को थानों में जमा से छूट व शस्त्र कब्जे में रखने के संबंध में अनुमति से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 72 घंटे के अंदर किया जायेगा।
इसके मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि कटनी जिले के अंतर्गत फार्म 2, 3 एवं 5 जारी किये गए शस्त्र लाईसेंसधारियों द्वारा आदर्श आचरण संहिता के दौरान शस्त्र थानों में जमा से छूट के संबंध में थानों में प्राप्त आवेदनों को स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष 72 घंटे के अंदर स्पष्ट अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
थाना प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत किये गए प्रतिवेदन के आधार पर शस्त्र जमा से छूट के संबंध मे स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा निर्णय लिया जायेगा।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

निगमायुक्त श्री दुबे ने देर रात कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बरही कॉलेज में कन्या छात्रावास खोलने शासन को लिखा पत्र

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने सुरखी पौड़ी जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्यों में मिली कमियों पर कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन से किया स्पष्टीकरण तलब

News Team