Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दतिया की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

दतिया।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दतिया की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्वेता यादव को निर्विरोध आई एम ए दतिया प्रेसिडेंट चुना गया साथ ही डॉ मनीष अजमेरिया वाइस प्रेसिडेंट एवं डॉ. के एम वरुण संयुक्त सचिव वं डॉ पुनीत अग्रवाल संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए,निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप उपाध्याय के द्वारा आई एम ए दतिया की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपादित की गई जिसमें निर्वाचन समिति के सदस्यों डॉक्टर राजेश गुप्ता, डॉ विशाल वर्मा एवं डॉ खा॑गर द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। बुधवार को निर्वाचित हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए साथ ही सूचित किया की 6 सितंबर 2022 को आई एम ए दतिया के स्थापना दिवस के अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे, नवनिर्वाचित आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर श्वेता यादव ने निर्वाचन समिति एवं आई एम ए दतिया के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकारिणी के सदस्य संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास करेगी एवं आईएमए दतिया सभी जिले वासियों स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूर्व की तरह जारी रखेगी,आई एम ए दतिया की कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया केअधिष्ठाता डॉ दिनेश उदैनिया एवं सिविल सर्जन डॉक्टर के सी राठौर ने शुभकामनाएं दी। चिकित्सा महाविद्यालय एवं आई एम ए दतिया के सदस्यों के द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई।

Related posts

दतिया :सिविल लाइन पुलिस ने महाराष्ट्र से अपहृत हुई युवती को शिशु सहित किया दस्तयाब

News Team

दतिया। ब्रेकिंग,,, आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब बेचते महिला को किया गिरफ्तार

News Team

माँ पीताम्बरा जयंती दतिया गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दतिया को जाने क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

News Team