Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

अजाक थाना पुलिस द्वारा बड़ौनी में जनचेतना शिविर का किया आयोजन

दतिय। अजाक थाना पुलिस द्वारा बड़ौनी में जनचेतना शिविर का किया आयोजन, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे जनचेतना शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम बड़ौनी में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजू रजक द्वारा शुक्रवार को समाज के कमजोर वर्गों के प्रति जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि व अन्य विभाग के अधिकारी और बड़ौनी थाना पुलिस कर्मचारी सहित 50 लगभग लोग उपस्थित रहे तथा शिविर में उपस्थित समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों ब कर्तव्यो के बारे में बताया गया तथा सभी लोगों से आपसी समरसता बनाए रखने का जागरू किया और समझाइश दी गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजू रजक, उनि राधेश्याम जाट सहित बड़ौनी थाना पुलिस उपस्थित रहा।

Related posts

दतिया मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई कूल्हे की टोटल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी

News Team

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

News Team

दतिया :धोखाधड़ी के मामले में फरार स्थाई वारंटी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

News Team