Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

4 मई की रथ यात्रा समिति संग बैठक में शामिल हुए युवा भाजपा नेता सुकर्ण मिश्रा

दतिया।4 मई की तैयारियों को लेकर दतिया निवास पर भाजपा नेता सुकर्ण मिश्रा ने दतिया दिवस आयोजन समिति के सदस्यों के साथ जिम में बैठक की,बैठक में भाजपा युवा नेता सुकर्ण मिश्रा ने सभी से पीली ड्रेस पहनकर रथ के चारों तरफ साथ चलने के लिए कहा।वहीं शहर के सभी 36 वार्डों में टोलियों द्वारा और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को आमंत्रण दिया जाएगा।रथ यात्रा में जिम में कसरत करने वाली युवा पीढ़ी से रथ यात्रा संबंधी विशेष चर्चा की समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मनोज गोस्वामी एवं बलदेव राज बल्लू द्वारा 4 मई के रथ यात्रा की रूपरेखा रखी गई। बैठक में कट्स एंड कर्व के संचालक प्रणय उर्फ सोमु तिवारी एवं सनी आडवाणी के द्वारा सभी जिम संचालकों एवं दतिया वासियों से निवेदन किया गया है 4 मई की रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो और कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाएं। बैठक में बड़ी संख्या में दतिया शहर के युवा उपस्थित रहे।

Related posts

गृह मंत्री ने ग्राम बगेदरी में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए

News Team

भांडेर ब्रेकिंग।

News Team

डॉ. अम्बेड़कर ने सभी के लिए देश के संविधान का निर्माण किया – डॉ. मिश्रा

News Team