Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

रेल्वे स्टेशन दतिया(यात्री प्रतिक्षालय) पर मानव तस्करी विरूद्ध विश्व जागरूकता दिवस,

महिला सुरक्षा जागरुकता व आजादी के अमृत महोत्सव, नशामुक्ति ,सायबर संबंधी अपराध का संयुक्त आयोजन किया गया

दतिया।पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के आदेश पालन व पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अति.पुलिस अधीक्षक कमल सिह मौर्य वं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के निर्देशन मे शनिवार को रेल्वे स्टेशन दतिया पर यात्री प्रतिक्षालय व प्लेटफोर्म पर मानव तस्करी विरूद्ध विश्व जागरूकता दिवस व मानव दुर्व्यापार निवारणआयोजन के तहत महिला सुरक्षा जागरुकता व आजादी के अमृत महोत्सव और नशामुक्ति ,सायबर संबंधी अपराध का संयुक्त आयोजन तथा बालक बालिकाओ पर घटित अपराधो के संबंधित जागरूकता आयोजन किया गया , जिसमें महिला थाना की टीम व महिला बाल विकास अधिकारी अरविन्द कुमार उपाध्याय सीडब्ल्यु टीम दतिया की उपस्थिति में रेल्वे स्टेशन दतिया पर सामुहिक रूप से मानव तस्करी विरूद्ध विश्व जागरूकता, व नशा से हानि व बचाव संबंधी, सायबर अपराध से बचाव सावधानियां, एवं आजादी के अमृत महोत्सव प्रोग्राम किया गया तथा महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता में यात्री गणो को हेल्पलाईन नंबंर नोट कराये व उक्त संबंध में पंपलेट आदि को वितरित किया गया एवं उनके द्वारा पूछे गये सवालो के उत्तर देकर उनको जागरूक किया गया। उपरोक्त आयोजन मे महिला थाना इंचार्ज उनि. केहरि सिह परिहार,उनकी टीम दतिया आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

दतिया में लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने किया ध्वजारोहण, संयुक्त परेड़ की ली सलामी

News Team

दतिया-अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही

News Team

पण्डोखर धाम में गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव

News Team