Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलने पर कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी व जिला टीकाकरण अधिकारी का स्वैच्छिक संगठनों ने किया स्वागत, बधाईयाँ दी

दतिया।मेरा बच्चा मेरा अभियान के तहत दतिया के लिए गौरव का क्षण 15वाँ सिविल सेवा दिवस-2022 के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ज़िला दतिया को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड- 2022 से विज्ञान भवन दिल्ली में कलेक्टर संजय कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी अरविन्द उपाध्याय उपस्थित रहे।
दिल्ली में सम्मानित होने के उपरांत जिले में सम्मानित होने पर बधाईयों का तांता लगा है। इसी क्रम में स्वदेश ग्रामोत्थान समिति संचालक व डीसीपीसी सदस्य रामजीशरण राय, मेन्टर यूथ क्लब के अशोककुमार शाक्य, राजकुमार बघेल, प्रस्फुटन समिति के बलवीर पाँचाल, जिला बाल अधिकार मंच के आयुष राय, शिवा राय, दीपक शर्मा, एसआर चतुर्वेदी आदि स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों व पत्रकार अनिल रजक के दल द्वारा कलेक्टर संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अरविंद उपाध्याय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी.के. सोनी का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करा कर स्वागत, सम्मान किया गया।उक्त जानकारी रामजीशरण राय ने दी।

Related posts

थाना सिविल लाइन पुलिस ने हमीरपुर कंजरडेरा पर मारा छापा

News Team

जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है- डॉ नरोत्तम मिश्रा

News Team

भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अंतर्गत विशाल हृदय रोग शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

News Team