Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल ,अब देगा आईटीबीपी के जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवा-डीन डॉ दिनेश उदेनिया

आज दिनांक 17 अगस्त 2022 को , इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के डीआईजी श्री आनंद पाल सिंह ने अपने अधीन अधिकारियों के साथ दतिया मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध अस्पताल का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य आयुष्मान योजना का लाभ , आईटीबीपी करेरा पोस्ट ( इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस ) के 200 किलो मीटर के दायरे में आने वाले करीब 10000 परिवारों को स्वास्थ्य लाभ दिलाना है ।
चूंकि आईटीबीपी , की सबसे पुरानी पोस्ट करेरा में है और उनके लिए झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर अपने मरीजों को भेजना पड़ता था परंतु इन स्थानों पर कई कारणों से असुविधा का सामना इन सैनिकों और उनके परिवार जनों को करना पड़ता था अतः दतिया को हर स्थिति के लिए अनुकूल मानते हुए , अपने मरीजों को सम्बद्ध अस्पताल में ओपीड़ी और आईपीडी के लिए रेफर करना चालू करने के लिए आज यह बैठक रखी गयी।
डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने इस अवसर को देश सेवा का एक मौका मानते हुए अपनी सहमति दी है ।
इस बैठक में आईटीबीपी के डीआईजी श्री आनंद पाल सिंह , असिस्टेन्ट कमांडेंट श्री प्रवीण यादव, आईटीबीपी की चिकित्सक डॉ शेरण्या सिंह के साथ , डीन डॉ दिनेश उदेनिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह , सह अस्पताल अधीक्षक डॉ सचिन यादव , डॉ हेमन्त जैन , डॉ टीएनएस गौर, डॉ मंजुलता शाक्य उपस्थित रही।
उपरोक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डॉ हेमंत जैन द्वारा दी गयी ।

Related posts

महिला थाना द्वारा पुलिस अपराध के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सायबर अपराध तथा नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

News Team

चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया

News Team

चिरूला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,35 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को चिरूला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Team