Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

गृह मंत्री ने सिंधी समाज के विशेष ज्योति स्नान महोत्सव का किया शुभारंभ

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिंधी समाज के विशेष पर्व ज्योति स्नान महोत्सव का शुक्रवार देर शाम को दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रकाश पर्व दतिया का विशेष महत्व है। उन्होंने सिंधी समाज द्वारा समाजहित में किए जाने वाले कार्यो एवं सेवायों का उल्लेख कर सराहना की। इस मौके पर संत हजारी राम पंचायत एवं ज्योति सेवा समिति के सदस्य व पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के महिला पुरूष मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष इस पवित्र ज्योति को साल में एक बार निकाला जाता है तालाब में स्नान कराया जाता है इसलिए पर्व का नाम ज्योति स्नान पर्व रखा गया है। यह ज्योति सिंधी समाज की आस्था का प्रतीक है।

Related posts

दतिया ब्रेकिंग–

News Team

दतिया दिवस आयोजन समिति ने निकाली संदेश यात्रा।

News Team

प्रधान आरक्षक इंडक्शन कोर्स का हुआ समापन

News Team