Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

नशा मुक्त भारत अभियान मे दतिया देश में रहा अव्वल कलेक्टर संजय कुमार एवं उनकी टीम ने लिया राष्ट्रीय पुरस्कार

कलेक्टर संजय कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव हुए सम्मानित

दतिया।नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् दतिया जिला पूरे देश में अव्वल रहा है। नशा मुक्ति के क्षेत्र में जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए कलेक्टर संजय कुमार को शनिवार 30 जुलाई को चण्ड़ीगढ़ में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री, मुख्यमंत्री पंजाब हरियाणा एवं राज्यपाल पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव सामाजिक न्याय विभाग एवं गृह विभाग के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारत सरकार के उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् देश मे मध्य प्रदेश एवं दतिया जिले को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने हेतु कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में विभिन्न स्तरों पर संचालित गतिविधियों को सराहा गया है। नशा मुक्ति के क्षेत्र में किए गए वेहतर कार्यो के लिए दतिया जिला देश में प्रथम स्थान* पर चयनित हुआ है।पिछले दो वर्षों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किए गए गतिविधियों को सराहा गया।पूरे देश में नशा मुक्ति के चित्र में किए गए कार्य हेतु जिले को अवार्ड प्राप्त हुआ जिसके लिए जिला कलेक्टर संजय कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने पुरस्कार ग्रहण किया और उनके साथ सह प्रभारी उप संचालक सामाजिक नियम, धनंजय मिश्रा अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र दुबे जिला समग्र संयोजक , श्रीनाथ पटेरिया स्टेनो-टू-कलेक्टर दतिय उपस्थित रहे , यह पुरस्कार पूरी दतिया टीम एवं जिला वासियों को गौरवान्वित करता है ।

Related posts

उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य ऊर्जा के तहत् दतिया एवं सेवढ़ा में आायोजित हुए कार्यक्रम

News Team

दतिया :सिविल लाइन पुलिस ने महाराष्ट्र से अपहृत हुई युवती को शिशु सहित किया दस्तयाब

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team