Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

सिंध नदी में श्रद्धालुओं से भरी दो नाव पलटी, सभी सुरक्षित

दतिया। दतिया मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सोमवार को सिंध नदी में श्रद्धालुओं से भरी दो नाव पलट गईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में भीषण बारिश के बाढ़ की त्रासदी ने सिंध नदी पर बने सभी बड़े पल तहस नहस कर दिये थे। तब से लेकर आज तक इन पुलों का निर्माण नही हो सका है ओर रतनगढ़ माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का नाव से नदी पार करने का क्रम जारी हैं। जनाकारी के अनुसार सोमवार को सिंध का पुल टूटा होने के कारण श्रद्धालु नाव में बैठकर रतनगढ़ माता के दर्शन करने जा रहे थे। नाव में सवारियां अधिक होने से नौकाएं पलट गईं। वो गनीमत यह रही कि नाव पलटने वाले स्थान पर पानी कम था। जिससे बड़ी घटना होने से टल गयी और सभी श्रद्धालु सकुशल बाहर निकल आये। यह नाव नदी के बीच में पलटतीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। बैसे
सिंध नदी में प्रशासन द्वारा नाव चलाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते नदी में नौकाएं धड़ल्ले से चल रही हैं। अगर जिला प्रशासन बेपरवाह बना रहा तो जरूर एक बड़ा हादसा सामने आ सकता है।सिंध नदी में प्रशासन आया एक्शन मूड में नाव चलाने पर लगी है रोक,पुलिस नाव चालकों को हिदायत देते हुए भविष्य में अगर बिना पूछे ना निकाली तो आप पर होगी कानूनी कार्रवाई।

Related posts

चिरूला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,35 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को चिरूला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Team

हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् सेवढ़ा में आयोजित हो रही है विभिन्न गतिविधियां

News Team

Datiya-पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में अभियोजन विभाग की ओर से अभियोजन दक्षता समवर्धन

News Team