Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक हो जिसके लिए पुलिस अपराधियों पर कर रही है कार्यवाही एडिशनल एसपी दतिया कमल मौर्य

दतिया जिले में पंचायत चुनाव को देखते हुए दतिया पुलिस पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन में निरंतर अवैध शराब, गुंडे माफिया, अवैध हथियार धरपकड़ संबंधित कार्यवाही को अंजाम देने में लगी हुई है!
दतिया जिले के समस्त थानों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो को लेकर निरंतर जिले के थाना प्रभारी सतर्क एवं मुस्तैद बने हुए हैं!
मीडिया से चर्चा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया विभिन्न अपराधों संबंधित धाराओं में दतिया पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है साथ ही जिले के दतिया कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा, सिविल लाइन टी आई भूमिका दुबे, इंदरगढ़ टीआई परमानंद तिवारी, पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाहा, सरसई थाना प्रभारी अजय अंबे, जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, चिरूला थाना प्रभारी शशांक शुक्ला, समस्त थाना क्षेत्रों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए विगत कुछ दिनों में सराहनीय कार्य किया है!
साथ ही मीडिया के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव आगामी समय में शांतिपूर्ण ढंग से हो जिसके लिए दतिया पुलिस द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण, साथ ही हर गतिविधि पर पुलिस के द्वारा नजर रखी जा रही है!
बताना चाहेंगे विगत कुछ दिनों से पुलिस की कार्यवाही द्वारा अवैध शराब को लेकर लाखों रुपए की शराब दबिश के दौरान जप्त कर नष्ट कर दी गई है जिससे जिले के अवैध शराब माफियाओं के साथ साथ एवं माफियाओं में भी दहशत का माहौल बना हुआ है!
आखिर पुलिस की कार्रवाइयों को लेकर क्या कुछ कहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने

Related posts

सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे में पकड़ा शांतिर चोर,चोर के कब्जे से 49 एंगिलें और ऑटो बरामद

News Team

डांस प्रतियोगिता का आयोजन,छात्र- छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, हंस वाहिनी विद्या निकेतन ने जीता प्रथम स्थान

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team