Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया- तेज गति से चलने वाले वाहनों पर इंटरसेप्टर व्हीकल से की गई चालनी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में यातायात प्रभारी हौतम सिंह बघेल वह सूबेदार नईम खान ने पुलिस के हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से हाईवे पर चैकिंग अभियान चलाया।इंटरसेप्टर एक हाईटेक वाहन है जिसमें वाहन चैकिंग सम्बंधित सभी उपकरण लगे हैं जिसके माध्यम से प्रभावी चैकिंग की जा सकती है।उक्त अभियान के तहत मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना और ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसी क्रम में हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन से चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के तहत जागरूक करने के साथ-साथ आने-जाने वाले वाहन चालकों तथा सवारियों को कोरना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहने के लिए जागरूक किया गया। वही यातायात पुलिस ने वाइक पर बैठ तीन सवारियों को हाथ जोड़ कर नियमों का पालन करने की समझाइश दी। वही यातायात प्रभारी हौतम सिंह बघेल ने बताया कि हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन से चैकिंग अभियान चलाया की तेज गति और लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुघर्टना को रोकने के लिए पूर्व से ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार राहगीरों को तेज गति से वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों की समझाइश दी जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। ताकि सड़क दुघर्टना में कमी लाई जा सके।

Related posts

दतिया ब्रेकिंग

News Team

भांडेर ब्रेकिंग- भांडेर थाना प्रभारी शशी कुमार कारवाही।

News Team

अन्तराजीय दस हजार रुपये का खूंखार इनामी बदमाश कोतवाली पुलिस ने झांसी से किया गिरफ्तार

News Team