Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

पंडोखर थाना पुलिस को मिली सफलता,6 दिन पूर्व लापता हुई दो बच्चों की मां को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर बच्चों से मिलवाया

दतिया। पंडोखर थाना पुलिस को मिली सफलता,6 दिन पूर्व लापता हुई दो बच्चों की मां को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर बच्चों से मिलवाया, उल्लेखनीय है कि मंगलवार को को सूचनाकर्ता विनोद पुत्र बट्टू दोहरे निवासी सरसई हाल निवास धर्मपुरा ने उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि 19 अप्रैल को मेरी पत्नी गांव में शादी में गई थी जब शादी से वापस नहीं आई तो मैंने उसको तलाश किया तो है नहीं मिली फिर मैंने आसपास से दारियो में पूछताछ की तो कोई जानकारी नहीं मिली,26 अप्रैल को थाना पर रिपोर्ट करने आया हूं उक्त रिपोर्ट पर से गुम इंसान क्रमांक 7/22 कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंडोखर यादवेंद्र सिंह गुर्जर के द्वारा 27अप्रैल को ग्राम कुकर गांव थाना उरई जिला जालौन से महिला को दस्तयाब किया गया महिला ने बताया कि घरवालों से गुस्सा होकर चली गई थी महिला को थाना लाकर बच्चों से मिलवाया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडोखर यादवेंद्र सिंह गुर्जर सउनि प्रमोद पावन आरक्षक रामस्वरूप महिला आरक्षक वर्षा रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

दतिया नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित

News Team

कोरोंनाकाल के समस्त उपभोक्ताओ के बिजली बिल माफ किये जायें-अशोक दांगी बगदा

News Team

दिनारा रोड़ पर कपाली आश्रम के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना मिलते ही मौके वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे

News Team