Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

किसानों के साथ ठगी, उनकी उपज के लाखों रुपये लेकर भागा व्यापारी, पुलिस अधीक्षक को एक दर्जन किसानों ने दिया ज्ञापन

दतिया।किसानों के साथ ठगी, उनकी उपज के लाखों रुपये लेकर भागा व्यापारी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को एक दर्जन किसानों ने दिया ज्ञापन। व्यापारी के मकान और दुकान पर लगा मिला ताला। किसानों का करोड़ों रुपए लेकर परिवार सहित भागा व्यापारी। उनाव थाने में शिकायत के बाद गुरुवार को दतिया पहुंचे ग्राम कामद के किसानों पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ से एक दर्जन किसानों ने की शिकायत आवेदन दिया। एक दर्जन गांवों के अन्नदाताओ के साथ ठगी करने वाले मोहन धोबी, बंटी धोबी, संजू धोबी और राजेश धोबी को गिरफ्तार करने की मांग। उल्लेखनीय है कि भांडेर के ग्राम कामद में किसानों के साथ उपज खरीदी में की गई ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी मामले से लगभग आसपास के एक दर्जन गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं। पीड़ित किसानों के मुताबिक गल्ला व्यापारी मोहन धोबी, उसका भाई कमल किशोर उर्फ बंटी पुत्रगण रामसेवक व संजू और राजेश पुत्रगण मोहन सोमवार-मंगलवार की रात मय परिवार के गांव छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी सुबह जब उन किसानों को लगी जिन्होंने अपनी उपज उक्त लोगों बेची थी, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद ठगी का शिकार किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर थाना उनाव पहुंचे और यहां थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर को शिकायती आवेदन देते हुए अपने साथ हुई ठगी की आपबीती सुनाई।उनाव पुलिस को शिकायती आवेदन देने वाले में मोहन सिंह दांगी, अनुराग तिवारी, राजाराम पाल, संदीप यादव, रामपाल प्रजापति, सीताशरण पचौरी, राजेंद्र यादव, रामलाल कुशवाहा, महेश गोस्वामी, विशाल यादव, प्रताप परिहार सहित लगभग आधा सैकड़ा ठगी के शिकार किसान शामिल रहे। बताया जाता है कि उक्त गल्ला व्यापारी के पास उपज क्रय विक्रय का लाइसेंस भी नहीं था। लेकिन बढ़े हुए दाम और घर से खरीदी के किसानों के लालच ने उसे ठगी का पूरा मौका दिया और वह लाभ उठाकर परिवार सहित भाग निकला। वही उनाव थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर का कहना कि ग्राम कामद किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी ही मामले का खुलासा होगा।

Related posts

अतिथियों को न हो परेशानी 10 अधिकारियों को बनाया लाईजनिंग ऑफीसर

News Team

डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने किया स्त्रीरोग विभाग एवं मैटरनिटी वार्ड का औचक निरीक्षण

News Team

वन मंडल दतिया में सामुदायिक वन प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ

News Team