Friday, Oct 18, 2024
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित

निर्विरोध चुने गए BJP के दोनों उम्मीदवार, अध्यक्ष बनी शांति ढ़ेगुला, उपाध्यक्ष बनी रजनी सक्सेना

दतिया।दतिया नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का ही चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। अध्यक्ष भाजपा की शांति ढ़ेगुला बनी हैं, तो वहीं उपाध्यक्ष भी भाजपा की रजनी सक्सेना बन गई हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने से कुछ समय पहले ही भाजपा ने इनका नाम मेंडेड में जारी किया था। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और इनके विरोध में किसी ने भी फॉर्म नहीं भरा जिसके बाद नामों की घोषणा कर दी गई।अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका कार्यालय में 11 बजे से नामनिर्देशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, 12 बजे तक केवल शांति ढ़ेगुला के द्वारा ही फॉर्म भरा गया था। जिसके बाद उनकी फॉर्म की समीक्षा करने के उपरांत उनके नाम की अध्यक्ष पद के लिए घोषणा कर दी गई। शांति ढ़ेगुला का पुत्र प्रशांत ढ़ेगुला भाजपा में लंबे समय से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। इससे पहले वह भाजपा के टिकिट से लगातार वार्ड क्रमांक 25 से 4 बार से पार्षद रेह चुके है। इस बार महिला सीट रहने के चलते उन्होंने अपनी मां शांति ढ़ेगुला चुनाव मैदान में उतारा था, जीत सुनिश्चित होने के बाद आज पार्टी ने उन्हें नगर का मुखिया बनाया है। जैसे ही उनकी जीत होने की खबर समर्थकों को लगी तो बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद के बाहर पहुंच गए और ढोल नगाड़े एवं फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।उपाध्यक्ष पद के लिए एक बजे से नाम निर्देशन फॉर्म भरे गए। इस दौरान रजनी सक्सेना के अलावा किसी ने भी अपना नाम निर्देशन पर नहीं भरा । जिसके बाद उनके फॉर्म की समीक्षा करके उनके नाम की उपाध्यक्ष पद के लिए घोषणा कर दी गई। रजनी सक्सेना वार्ड क्रमांक 26 से विजय हुई है। रजनी सक्सेना के देवर योगेश सक्सैना भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है और इससे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष भी रह चुके है।अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बीजेपी के बनने की खबर कार्यकर्ताओं को लगी तो वह ढोल नगाड़ों के साथ नगरपालिका कार्यालय के बाहर पहुंच गए और वहां से शहर में जुलूस निकाला गया और जश्न का माहौल रहा। दतिया नगर पालिका में कुल 36 वार्ड हैं। यहां पर 32 बीजेपी के पार्षद हैं, जबकि तीन पर कांग्रेस एवं एक निर्दलीय के खाते में है।

Related posts

सी एम राइज स्कूल भांडेर में आयुष मेला एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

News Team

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री परिवार सहित सिद्ध पीठ मां पीतांबरा मंदिर पर पूजा अर्चना अर्चना

News Team

दतिया ब्रेकिंग

News Team