Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

कोरोंनाकाल के समस्त उपभोक्ताओ के बिजली बिल माफ किये जायें-अशोक दांगी बगदा

दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आज महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया जिसमें कोरोना काल के समस्त बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ करने की मांग की गई है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एडीएम रूपेश कुमार उपाध्याय को यह ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समस्त घरेलू बिजली उपभोक्ताओ के कोरोना काल के बिल माफ किए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन केवल 10 फीसदी ही उपभोक्ताओं के बिल माफ किये गए है।एक किलो वाट के ही बिल माफ किये गए जबकि डेढ़ किलो वाट वालो को इसका लाभ नही दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने दी जानकारी कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किये जाएं किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाए। ग्रामीण एवँ शहरी क्षेत्रो में की जा रही बिजली कटौती बन्द की जाए।उक्त मांगे पूरी न किए जाने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Related posts

किसान भाईयों को मिली बड़ी सौगात

News Team

माँ पीताम्बरा जयंती के उपलक्ष्य में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू

News Team

आज ग्रीष्मकालीन शिविर में शासकीय पीजी कॉलेज दतिया क्रीड़ा भारती दतिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग

News Team