Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दिनारा रोड़ पर कपाली आश्रम के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना मिलते ही मौके वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे

दतिया। दिनारा रोड पर स्थानीय रेंज क्षेत्र के कपाली आश्रम से सटे जंगल में शुक्रवार शाम 4 बजे के आस पास जंगल मे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में लगभग सौ बीघा से ज्यादा जंगल को ले लिया। इस बीच जंगल से सटे आश्रम मैं भी बनी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। सौ बीघा से ज्यादा जंगल आग की चपेट में आ जाने से काफी पेड़ पौधे जल गए हैं।कपाली आश्रम में रह रहे बाबा ने बताया कि, शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे के आसपास वह पास के ही गांव में थे। तभी फोन आया कि जंगल में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंच कर देखा। की, जंगल में धुंआ और आग की लपट उठ रही है। तेज धूप और पछुआ गर्म हवाओं के कारण आग भयंकर रूप लेती जा रही थी। तत्काल हंड्रेड डायल को कॉल कर सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल और वन विभाग अधिकारी सहित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल वन रेंजर विनीता सूर्यवंशी और रेंजर शैलेंद्र सिंह गुर्जर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे और और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वही वन अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण भी आग लग सकती है मामले की जांच कर रहे हैं।

Related posts

Datiya-पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में अभियोजन विभाग की ओर से अभियोजन दक्षता समवर्धन

News Team

जिगना थाना पुलिस को मिली सफलता, बकरी चोरी करने वाले आरोपी को जिगना पुलिस ने किया गिरफ्तार,

News Team

चिरूला थाना प्रभारी अजय अम्बे जुआरियों पर कसा शिकंजा, मचा हड़कंप

News Team